Search

April 26, 2026 3:44 am

कम संसाधन के बावजूद पाकुड़ की बेटियां प्रमंडल स्तरीय खेल में अव्वल

सतनाम सिंह

पाकुड़।खिलाड़ी किसी के मोहताज नहीं होते यह सिद्ध कर दिया है पाकुड़ जिला की बेटियों ने। प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 में फिर से पाकुड़ की बेटियां ने पाकुड़ जिला की नाम रोशन किया है। प्रखंड से जिला, जिला से सीधे प्रमंडल स्तरीय मे भी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम की है पाकुड़ की बेटियां। जिला स्तरीय टूर्नामेंट में लिट्टीपाड़ा की टीम को फाइनल में 3_0 से हराकर जिला स्तरीय टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने के बाद प्रमंडल स्तर मे भी पहला मैच गोड्डा के विरुद्ध गया, सेमी फाइनल में देवघर के टीम के विरुद्ध पेनाल्टी में 4_2 से हराकर फाइनल में प्रवेश की। फाइनल में साहेबगंज की टीम को 2_0 से हराकर फाइनल में विजेता बनी। किंतु दुखद बात यह है कि प्रखंड से जिला और जिला से प्रमंडल तक जीत हासिल करने वाली इन खिलाड़ियों के पास स्पोर्ट्स किट्स , _जर्सी, बूट्स,बाल,ट्रैकसूट इत्यादि सामग्री नही मिली । हमारे पाकुड़ की बेटियां पुराने जर्सी व फटे बूट्स पहनकर खेली । कम संसाधन के बावजूद भी पाकुड़ के लिए जीत हासिल की और पाकुड़ जिला की नाम रोशन किया। जो समस्त पाकुड़ जिला के लिए गर्व की बात है। इसीलिए कहा गया है कि खिलाड़ी किसी की मोहताज नहीं होते। वह हर कदम पर आगे बढ़ना और जितना जानते हैं। इनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

image editor output image603491857 1702992450173146195811149530552

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!