Search

April 26, 2026 3:53 am

झालसा रांची के निर्देशानुसार डालसा ने अयोजित की कानूनी शक्ति प्रदर्शनी

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार सह प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की अध्यक्षता में डीएलएसए के सभागार में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत् कानूनी सेवा संस्थानों के कामकाज के उपलब्धियां से संबंधित एग्जिबिशन (प्रदर्शनी) आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार ने बताया कि पूरे साल भर का सारे कानूनी कामकाज की उपलब्धियां को दर्शाते हुए डालसा द्वारा प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित की गई। कानूनी जानकारी से अनजान व्यक्तियों तक जानकारी पहुंचना उनका लाभ दिलाने हेतु कार्यक्रम आयोजित की जाती है जिसमें जिला विधिक सेवा का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण ने कहा किजिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा साल भर के कानूनी कामकाज की कानूनी शक्ति प्रदर्शन की गई नालसा और झालसा के द्वारा कई प्रकार के कानून से संबंधित पुस्तिका प्रदर्शनी में उपलब्ध है जिसे पढ़कर जनता अपनी कानूनी जानकारी लेकर अपने आप को कानूनी तौर पर सशक्त बनने में लाभकारी है।ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू ने प्रदर्शनी कार्यक्रम के कई उपलब्धियां साझा करते हुए लोगों को डालसा के मुफ्त कानूनी लाभ लेने की अपील की।इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कानून से संबंधित पुस्तक पर्ची का वितरण किया गया कई पेपर कटिंग पेंटिग के माध्यम से लोगों के बीच कानूनी जागरुकता फैलाई गई। मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू, कोर्ट कर्मी, पारा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम् अली, ज्योति कुमारी, याकुब अली, खुदू राजवंशी, उत्पल मंडल, चंद्र शेखर घोष, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत, इंडियन कम्युनिटी क्लब के अध्यक्ष जेड एच विश्वास, मुस्तफा अंसारी समेत कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

img 20231220 wa00041081414891865224201
img 20231220 wa00022120931091863260482

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!