Search

April 26, 2026 1:07 am

100 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया शहरकोल एवम् कोलाजोड़ा पंचायत में।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ विशाल मांझी के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल एवम् कोलाजोड़ा पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर लोगों के बीच विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया।उक्त कार्यक्रम में पीएलवी मैनूल शेख ने विस्तार पूर्वक डालसा से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही पीएलवी खुदू राजवंशी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की। वही पीएलवी चन्द्र शेखर घोष एवम् नीरज कुमार राउत ने बाल मजदूरी, बाल विवाह समेत समाज में हो रहे कुप्रथा के खिलाफ जागरुक की महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही कानूनी लाभ एवम् सरकारी योजनाओं के लाभ लेने की प्रक्रिया पर विषेश रूप से जानकारी देते हुए अपना संपर्क नंबर उपलब्ध कराया और कोई समस्या हो तो नि संकोच फ्रंट ऑफिस, विधिक सहायता केंद्र पाकुड़ प्रखंड में जरुर देने की अपील की गई। इस मौके पर सम्बंधित क्षेत्रों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20231221 wa00411482855810079710446
img 20231221 wa00408358757431943332690

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!