Search

August 7, 2026 10:03 pm

हेमंत सोरेन के बंगाल दौरे पर सियासी अटकलों को कांग्रेस का विराम, गठबंधन में ‘सब ठीक’ का संदेश।

पाकुड़: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने साफ किया है कि इससे गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ा है। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह दौरा पुराने संबंधों के कारण हुआ है, इसे किसी तरह की राजनीतिक खटास से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दलों का गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल मिलकर काम कर रहे हैं। हेमंत सोरेन का ममता बनर्जी के साथ पहले से राजनीतिक संबंध रहा है, इसलिए उनका पश्चिम बंगाल जाना स्वाभाविक है। राजेश ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच तालमेल बना हुआ है और गठबंधन में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बदलाव की लहर है और कांग्रेस संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!