Search

April 26, 2026 12:57 am

इंसानियत फाउंडेशन के छः सदस्यों ने जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़ : इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का एक अलग ही जनून है रक्तदान क़ो लेकर इस समूह मे असहाय गरीब, जरूरतमंद लोग खाली हाथ नहीं लौटते है |सदर अस्पताल मे इलाज़रात अंजना के रकीब शेख 70वर्षीय बुजुर्ग क़ो बी पॉजिटिव दो यूनिट खून, दूसरा साहबजपुर के एक गर्भवती महिला क़ो ए बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत पड़ी सीजर होना था, तीसरा रानी हेमब्रोम क़ो ओ पॉजिटिव दो यूनिट ब्लड की अत्यंत जरूरत रही है एवं एक गुप्तदान है सभी का इलाज सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे हों रहा है | परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क किया अपनी परेशानी शेयर किया और कुछ ही घंटो मे डोनर तैयार हों गया |महेशपुर से जावेद, असराफुल शेख और अली तीनो रक्तदान के पाकुड़ रक्त अधिकोष मे जाकर रक्तदान किया उसके सहयोगी समूह के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन एवं मैदूर शेख, अनिकेत भगत और राजीबूल शेख भी पीड़ित पेसेंट क़ो रक्त दान के लिए पाकुड़ जाकर रक्त दान किया उनके सहयोग मे मौसारफ तथा समूह के सचिव बानिज शेख रहे |
इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का एक ही लक्ष्य है पाकुड़ मे खासकर किसी पेसेंट का जान खून की कमी से न हों, रक्तदान ही मानवता का पहचान है अहम योगदान मोसरफ शेख, सद्दाम हुसैन, बानिज शेख कर्मचारी नविन और पियूष दास का रहा है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!