बजरंग पंडित
पाकुड़: पुलिस केंद्र स्थित महिला ब्रेक में पुलिस अधीक्षक हर्दीप पी जनार्दधन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में निष्पक्ष, निर्विरोध पारदर्शी चुनाव कराने के संबंध में पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के नियमों को कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लागू होने वाले संपित्त विरूपण अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व एक्ट व भारतीय दंड विधान सहित अन्य आवश्यक अधिनियम की जानकारी दी। चुनाव आचार संहिता के तहत पुलिस को आदर्श आचरण करने और राजनीतिक पार्टियों पर आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। चुनाव के संबंध में विशेष कानूनी प्रावधानों, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों, चेकिंग नाका, एफएसटी, एसएसटी, सेक्टर पुलिस मोबाइल और मतदान केंद्रों पर की जानी वाली कार्रवाई के संबंध में मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक के अधिकारी -कर्मचारियों सहित विशेष सशस्त्र बल और होमगार्ड के बल मौजूद रहा। प्रशिक्षण में डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, इंस्पेक्टर उमाशंकर, सहित जिले के सभी थानों से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






