Search

April 25, 2026 8:43 pm

बीडीओ ने अभुआ आवास योजना को लेकर सभी कर्मियों के साथ बैठक की

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अभुआ आवास योजना को लेकर सभी कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक में अभुआ आवास योजना के कार्य में धीमी गति देखते हुए कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही टीम के सदस्यों को अपने-अपने लक्ष्य को दो दिनों के अंदर कार्य को निपटाने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, बीओ अब्दुल वाहब अंसारी, एमओ सुमित मिश्रा, जेई, जेएसएलपीएस के बीपीएम, बीआरपी, सीआरपी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!