Search

April 25, 2026 8:43 pm

नशे में धुत बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से हुआ घायल।

 

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम गांव के समीप मंगलवार को एक नशे में धुत बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. जिससे बाइक चालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक चालक पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खजुरडांगाल निवासी सरोज मरांडी महेशपुर-नरगीटोला मेला घूमने के लिए गया था. वही मेले से लौटकर अपने ससुराल लौंगांव जाने के क्रम में रोलाग्राम गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर जख्मी हो गया. वही घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी महेशपुर पहुँचाया. जहां डॉ. सुसील कुमार ने जख्मी युवक की प्राथमिक उपाचर कर घर भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!