Search

April 25, 2026 7:17 pm

निष्पक्ष मतदान करने हेतू विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा चुनाव 2024 में स्वच्छ एवम निष्पक्ष मतदान कराने के लिए समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 43 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित सभी जानकारियां विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने माडल‍‍ कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मानिटरिंग, मीडिया कंप्लेंट, लॉ एंड ऑर्डर सहित चुनाव से संबंधित सभी जानकारी बारिकी से दी। प्रशिक्षण प्राप्त विधान सभा स्तरीय सभी मास्टर ट्रेनर प्रखंडों में चुनाव से संबंधित कार्यों में शामिल होने वाले सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईबीएम व वीवीपैट का सुरक्षित उपयोग, ईबीएम मशीन को खोलने व सील करने की तरीका की जानकारी भी दी गई। ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव कराया जा सके। मौके पर अपर समाहर्ता श्रीमती मंजूरानी स्वांसी, सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवड़िया, जिला उप निर्वाचन पदाधिकरी राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!