बूथ कमिटी एवं संगठन की मजबूती को लेकर तनवीर आलम ने कार्यकर्ता को दिए कई टिप्स।
ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करे प्रखंड अध्यक्ष,तनवीर।
सतनाम सिंह
पाकुड़िया महेशपुर विधानसभा अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम पलियादहा सोगले टोला स्थित प्राइवेट विद्यालय प्रांगण में कांग्रेस झारखंड प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने प्रखंड अंतर्गत सभी कांग्रेस बुथ अध्यक्ष से शनिवार को सीधा संवाद किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस जिला महासचिव सह युवा नेता दाऊद मरांडी ने झारखंड प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट, जिला मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित अन्य अतिथियों का सामूहिक रूप से फूलों के माला पहनकर स्वागत किया। साथ ही बारी-बारी से सभी अतिथियों ने बुथ अध्यक्षों को कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। वहीं मंच से तनवीर आलम ने गठबंधन से चलने वाले झारखंड सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी को जानकारी दिया। साथ ही बुथ अध्यक्षो को आश्वासन देते हुए कहा कि अपने अपने बुथ को और मजबूत करें एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें कांग्रेस पार्टी आप सभी बुथ अध्यक्षों के साथ हमेशा खड़ा रहेगी। मौके पर पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक,जिला महासचिव राजकुमार भगत,पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम मियां,महेशपुर प्रखंड महासचिव नईम शेख, प्रखंड सचिव अताउर रहमान, सचिव जनता अंसारी, आदिवासी प्रखंड अध्यक्ष अंद्रियास टुडू, कर्नल टुडू, मनोहर मुर्मू, ढेना सोरेन,ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष नीरज दत्ता,उपेंद्र, मीडिया प्रभारी मोइनुद्दीन मियां सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।








