बजरंग पंडित
महेशपुर सीएचसी के क्वाटर से शनिवार को एक नाबालिग बच्चा ने मोबाइल समेत कई कीमती सामान चोरी करते पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार सीएचसी कर्मी मनीष कुमार के क्वाटर से पिछले कई बार खिड़की तोड़कर चोरी की घटना हो चुकी है. वही शनिवार को मुरारई- डूमरग्राम निवासी ऐ. शेख नाबालिग बच्चा मोबाइल, एयर बर्ड सहित अन्य सामान लेकर भाग रहा था. इसी दरम्यान घर मालकिन चोरी कर भाग रहे नाबालिग को खदेड़कर पकड़कर महेशपुर पुलिस को सौंप दिया।





