Search

April 25, 2026 2:55 pm

झामुमो नेत्री सुशीला हांसदा की पुण्यतिथि पर विधायक दिनेश मरांडी ने किया नमन

समाधिस्थल पर किया पुष्पसुमन अर्पित

भारत के पहली आदिवासी महिला विधायक निर्वाचित हुए थे सुशीला हांसदा

जितेंद्र कुमार यादव

झामुमो नेत्री सह पूर्व विधायक दिवंगत सुशीला हांसदा की 8 वी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर रविवार को लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी , एगलिना टुडू ने डुमरिया स्थित समाधिस्थल पर पुष्पसुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उपस्थित परिवार के सदस्य सहित अन्य ईलोगो ने भी पुष्पसुमन अर्पित किया। वही एगलिना टुडू ने प्रार्थना भी किया। दिवंगत विधायक लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो की झंडा तले 4 बार लगातार विधायक निर्वाचित हुए थे। वही भारत मे पहली आदिवासी महिला विधायक निर्वाचित होने का भी गौरव हासिल हुआ था। वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बनी। इसके बाद लगातार चार बार निर्वाचित होकर वर्ष 2010 तक विधायक रहे ।दिवंगत विधायक हमेशा आमलोगों की उत्थान व विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित रहे। जो क्षेत्र में सदैव लोकप्रिय नेत्री रहे। झामुमो कार्यकर्ताओ में इनका हमेशा से गहरा लगाव रहा। आमलोगों की समस्याओं की निदान को लेकर हर पल तैयार रहते थे। काफी शांत व मिलनसार दिवंगत नेत्री को आज भी लोग स्मरण करते आ रहे है। विधायक ने कहा कि माँ क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थी। जो हमेशा से गरीबो की हित को लेकर प्रयास करते रहते थे।जिनके अधूरे सपने को साकार करने का प्रयास कर रहा हूँ। इस मौके पर तालाबाबू मरांडी , अशोक भगत , निरंजन मण्डल आदि उपस्थित थे।

img 20231231 wa00136680821947146589178

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!