Search

April 25, 2026 2:54 pm

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 27वॉ प्रतिष्ठा दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला अंतर्गत अंजना ईदगाह पाडा़ में जिला अध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता) के नेतृत्व में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी का 27वॉ प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांत को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का शपथ दिलाई ।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने वचनबद्ध हुए की आने वाला लोक सभा एवं विधान सभा चुनाव को मद्दे नजर रखते वे तृणमूल कांग्रेस पार्टी का घर-घर सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प लिया । पश्चिम बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी सर्वांगीण विकास को लेकर ममता दीदी पर भरोसा करके सैकडो़ लोगों ने सोमवार को सदस्यता त्रिमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ने सभी झारखंड वासियों को नया साल की शुभकामनाएं दी। मौके पर मो0 नजीर हुसैन, मोताकाब्बेर शेख,मुख्तार शेख,मंजारुल शेख, केताबुल शेख , फिटु शेख ,जामु शेख ,राजीव शेख ,कमाल शेख ,सामसुल शेख ,बाबुल शेख आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!