Search

April 25, 2026 11:21 am

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया स्वागत

सतनाम सिंह

Also Read: E-paper 01-03-2026

पाकुड़ । जिले के नवनियुक्त पुलिस कप्तान प्रभात कुमार को पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया ।
इसकी जानकारी पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संजीव कुमार खत्री ने देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान सकरात्मक सोच के पदाधिकारी हैं।उनसे पाकुड़ के व्यवसाय से संबंधित चर्चा हुई। जिले में व्यवसायियों के हितों में पाकुड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया गया। जिले के व्यवसाय के वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। पुलिस कप्तान ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सहयोग में खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर पाकुड़ चेंबर के सचिव संजीव कुमार खत्री, सह-सचिव बृजमोहन साह, प्रवीण जैन एवं संतोष केजरीवाल मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!