नागरिक अभिनंदन समारोह की तैयारी जोरों पर, रेल राज्य मंत्री रहेंगे उपस्थित
सतनाम सिंह
पाकुड़।पाकुड़ में पहली बार 13434 डाउन मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव 14 जनवरी से होगा। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें बतोर मुख्य अतिथि के रूप में रेल राज्य मंत्री श्रीराव साहब पाटिल दानवे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउड़ी,राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर हावड़ा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुजीत कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडलीय अभियंता राजीव रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर सहायक अभियंता विश्वनाथ मंडल,यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता(कार्य) रामपुरहाट मुकेश कुमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह-ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ,कनिय अनुभाग अभियंता(कार्य)परितोष रंजन मौजूद थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात माननीय रेल राज्य मंत्री राव साहब पाटील दानवे,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउड़ी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू प्लेटफार्म संख्या दो पर मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना करेंगे। ईजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि रेलवे प्रशासन के द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम दिवस पर आमंत्रित किया जाएगा। यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा काफी तत्पर दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों के पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी।






