Search

June 18, 2026 8:58 pm

झामुमो ने मनाया दिशोम गुरु जी का 80 वां जन्मदिन, बांटी मिठाई।

रामकुमार भगत

पाकुड़। जिले के रवींद्र चौक स्थित पुराना सदर अस्पताल के निकट रक्तकोष परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन जी का 80 वां जन्मदिवस गुरुजी के चित्र के सामने केक काटकर मनाया गया। सैकड़ो लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की सहित उपस्थित कार्यकर्ताओ ने ईश्वर से गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाध्यक्ष ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडियों के उत्थान में लगाया। उन्होंने पृथक राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें यातना सहना पड़ा। दिशोम गुरु ने वर्षों जंगल की खाक छानी और कई दफा जेल गए। महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। वे झारखंड का मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं।कार्यक्रम के उपरांत पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष परिसर में हर वर्ष की भाँति एक दर्जन से ज्यादा झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय ब्लड डोनेशन शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। जिसका शुभआरंभ स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह द्वारा ब्लड डोनेट कर किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव व जिला सचिव श्री सुलेमान बसकी ने कहा की रक्तदान महादान है चुकी रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व आगे भी युवाओं को बढ़ चढ़ कर आगे आने की जरूरत है।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्तमुनी हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, संगठन सचिव महमूद आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, नगर सचिव नूर आलम, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, जिला मीडिया सदस्य आफताब आलम, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत उर्फ बाबू भगत, यूसुफ शेख, जवाहर सिंह, फुरकान शेख, रुस्तम शेख, जोरसीद शेख, सुबीर साहा, कौशर अली, अब्दुल मसूद सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240111 wa00336535157963814084883

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!