राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को प्रशासन ने हिरणपुर अंचल क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला गया। इस फ्लैगमार्च में बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी विनय कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने भाग लिया। जो कमलघाटी , बरमसिया , बड़तल्ला , मंझलाडीह , होते हुए डांगापाड़ा , दराजमाठ , मोहनपुर , तोड़ाई , विपतपुर आदि जगहों मे परिक्रमा किया। जहां लोगो से अपील करते हुए पदाधिकारियो ने कहा कि पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाए। पर्व एक दुसरो से खुशियां बांटने की है। सभी लोग मिलजुलकर को सौहार्दपूर्ण रूप से मनाए।






