Search

June 18, 2026 8:57 pm

पशुधन योजना के तहत 4908 व्यक्तियों को मिलेगा लाभ, मिली स्वीकृति।

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार भारती ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को 100% अनुदान पर सुकर , बकरी , मुर्गी , गाय पालन, बत्तख पालन एवं जोड़ा बेल वितरण का लाभ दिया जाता है। जिला स्तरीय समितियों के द्वारा 4908 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, पाकुड़, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240111 wa00455304972584648346163

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!