Search

June 12, 2026 12:15 am

झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव का किया जोरदार स्वागत, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया/महेशपुर : पाकुड़ जाने के क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे का पाकुड़िया और महेशपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।
वहीं, महेशपुर के अंबेडकर चौक पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार पांडे का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20260611 wa00438848507843861942528
img 20260611 wa00455509739484502457622

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!