नेहरू युवा क्लब एवं परिवहन विभाग में चलाया जागरूकता अभियान
सतनाम सिंह
पाकुड़। जिला परिवहन एवं नेहरू युवा क्लब के संयुक्त अभियान के तहत जिला में हो रही सड़क दुर्घटनाओं मैं अंकुश लगाने हेतु सुरक्षित नियम कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया गया l सुप्रीम कोर्ट कमेटी की अध्यक्षता में एवं परिवहन राज्य मंत्रालय भारत सरकार के अकड़ा के अनुसार प्रतिवर्ष भारत में लाखों लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है । जिससे सामाजिक क्षति के साथ भारत सरकार एवं राज्य सरकार की बहुत बड़ी आर्थिक क्षति होती है । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं नेहरू युवा क्लब द्वारा शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सतर्क और ट्रैफिक नियम पालन करने संबंधित जानकारी दी जाएगी। जागरूकता कार्यक्रम 14 फरवरी तक व्यापक स्तर पर जिला में आयोजन किया जाएगा ।जिसका मुख्य लक्ष्य केवल लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, रोड इंजीनियर एनालिस्ट, आईटी अस्सिटेंट, नेहरू युवा क्लब के कार्यकर्ता एवं कर्मी, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।







