सतनाम सिंह
पाकुर। भगवान राम की स्थापना अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही है। इसे लेकर अयोध्या जी से पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम पंचायत नबीनगर के बर्हिग्राम गांव में कलश यात्रा एवं अक्षत वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में में पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ,पूर्व जीप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू एवं भाजपा प्रदेश महिला मंत्री शर्मिला रजत और नबीनगर मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी एवं पारस शाह निर्मल कुमार मिश्रा एवं ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी को घर-घर जाकर अयोध्या आने का निमंत्रण एवं 22 जनवरी को अपने घर के आसपास मंदिरों में पूजा पाठ तथा भजन कीर्तन का अनुरोध किया गया।






