पेटरवार(बोकारो)। प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित चिल्ड्रन पैराडाइस स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ो बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़,रस्सी कूद, म्यूजिकल रेस, जलेबी रेस सहित दर्जनों खेलों का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले सभी बच्चों को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चे हर्षित एवं उमंग से भरे नजर आए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य विकाश कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की जीत और हार खेल का हिस्सा है। विद्यार्थी जीवन में जब भी मौका मिले विद्यार्थियों को खेलों में शामिल होना चाहिए और अपनी ओर से जीत की पूरी कोशिश करनी चाहिए। प्रतियोगिता से बच्चों में मौजूद हुनर की परख होती है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकों सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, चेयरमैन अभिषेक कुमार,सचिव अमित कुमार सिन्हा,अरविंद कुमार,सिंटू कुमार, अबोध गुरु, अन्नू प्रसाद, काजल कुमारी, अर्चना कुमारी, संजीदा बानो, नीतू सिन्हा,प्रमिला कुमारी, निगार, समायरा प्रवीण सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।





