ललपनिया(बोकारो)। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल के वार्षिक खेलकूद दिवस के समापन अवसर पर स्थानीय क्रिकेट प्रशिक्षक संदीप कुमार,अकरम एवं जैनुल आबेदीन को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। खेलकूद कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ललपनिया क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता में इन दोनों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने इनके योगदान के लिए शुभकामनाएं भेंट की। वहीं दूसरी ओर सभी विजय खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार से नवाजे जाने की बात कही। इस अवसर पर मंच का संचालन पवन कुमार झा ने की। वहीं चित्र संकलन का कार्य निक्की अंजुम द्वारा किया गया।
Also Read: विक्रमशिला सेतु के ‘क्रैक’ ने पत्थर नगरी की कमर तोड़ी, खनन उद्योग पर मंडराया आर्थिक संकट।







