Search

June 18, 2026 11:15 am

बंगाल पुलिस ने अपहरण के मामले पर तीन व्यक्ति को पाकुड़ के इस्लामपुर से किया गिरफ्तार।

पाकुड सोमवार को बंगाल पुलिस ने मालपहाड़ी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव और थाना पुलिस बल की मदद लेते हुए इस्लामपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस के हाथों सौप दिया है,मामला बंगाल के बर्दमान जिला मेमरी की है जहां पाकुड़ के दो व्यक्ति और एक बंगाल का इन तीन लोगों ने आपसी सांठगांठ कर बंगाल,मेमरी के व्यवसाई बेनीमाधव का अपहरण कर पाकुड़ लाया गया था, अपहरण की खबर परिजन को लगते ही परिजन के द्वारा मेमरी थाना बंगाल में मामला दर्ज कराया, जहां थाना कांड संख्या 44/24 दर्ज करते ही अपहरणकर्ता की खोज में बंगाल पुलिस तुरंत जुट गई,कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए बंगाल पुलिस के हाथ कई सुराग लगे जिसके चलते बंगाल पुलिस ने झारखंड के पाकुड़ जिला इस्लामपुर से मालपहाड़ी पुलिस की मदद से तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की,जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बंगाल पुलिस सभी अपहरणकर्ता को अपने साथ बंगाल ले गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!