Search

June 18, 2026 7:34 am

डीसी व एसपी ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम जो की 15 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक का जिला पाकुड़ में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। जो जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आगामी 14 फरवरी तक भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा और भी कई एक सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इस सड़क सुरक्षा माह में किया जाएगा । मौके पर उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल, प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!