अब्दुल अंसारी
बढ़ती ठंड और घने कोहरे कम होने का नाम नहीं ले रही है । बुधवार को भी कड़ाके की ठंड अपनी रंगत दिखाती रही । तेज सर्द हवा और कुहासा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है । पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा । घने कोहरे से आसमान ढका रहा । घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का बेहद असर देखा गया । घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण लोगो को नियमित कार्य निष्पादन में दिक्कतें झेलनी पड़ी । घने कोहरे रहने के कारण सड़कों पर वाहन चलने में काफी दिक्कतें हो रही थी जिस कारण वाहन चालकों द्वारा लाइट जलाकर वाहन चलाते देखा गया । जिस कारण सड़कों पर भी आवाजाही ना के बराबर देखी गई । ठंढ़ और भीषण कनकनी के कारण बुधवार को लोग अधिकांश समय अपने घरों में ही दुबके रहे । ठंढ़ से बचने के लिये बुजुर्गों को अलाव का सहारा लेते हुए भी देखा गया । ठंढ़ के कारण पालतू पशु पक्षियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं सुबह करीब 11 बजे सूर्य के उजाले होते ही घना कुहासा खत्म हुआ । इसके बावजूद दिनभर शीतलहरी हवा चलती रही ।





