Search

June 18, 2026 5:22 am

चार पंचायतों में बांटा गया मेडिकेटेट मच्छरदानी

सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है लाभ: सांसद।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना फुटबाल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा कुंजबोना ,जोरडीहा ,जमजोड़ी, एवं करमाटांड़ पंचायत के लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया, सांसद विजय कुमार हांसदा ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों फैले मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को समुचित ईलाज कर ग्रामीणों को ठीक किया गया। ग्रामीण किसी भी प्रकार से मच्छर जनित रोग से ग्रसित ना हो इसको लेकर ग्रामीणों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से घर के आसपास साफ सफाई रखने का आग्रह किया। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि लोगो में जागरूकता के अभाव की वजह से बीमारी के चपेट में आकर स्वस्थ बिगड़ जाता है। बीते दिनों क्षेत्र में फैले मलेरिया से कुछ बच्चे आहत हुए थे। हमारी टीम ने कैम्प लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों को ईलाज कर जान बचाया है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने भी अपने विचार रखें।
मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी, पंचायत सचिव कमल पहाड़िया हाडिया, मुखिया रामा पहाड़िया, माड़ी पहाड़िन, चुड़का हांसदा व जोसेफ मालतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20240118 wa00236390846238081365871
img 20240118 wa00216443473166334166622

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!