Search

June 18, 2026 1:30 am

जिंदगी का जंग हार गए राजू दा, 57 साल की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा

कोलकाता में चल रहा था इलाज, निधन की खबर से शोक की लहर

सतनाम सिंह

पाकुड़। इंसानियत, भाईचारा, सौहार्द, अमन पसंद और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले प्रवीण सिंह उर्फ राजू दा आखिरकार जिंदगी का जंग हार गए। कोलकाता से यह बुरी खबर शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली। यह दुखद खबर मिलते ही पाकुड़ वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा शहर गमगीन हो गया। पिछले करीब 1 महीने से बीमार चल रहे प्रवीण सिंह उर्फ राजू दा का इलाज कोलकाता में चल रहा था। इलाज के दौरान 57 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिंदगी के हर मोड़ पर साथ खड़ी रही उनकी धर्मपत्नी मीरा पांडेय और उनके तमाम परिजन और रिश्तेदार गम में डूबे हैं। पाकुड़ वासियों ने दुःख की इस घड़ी में उनके लिए ईश्वर से सहनशक्ति की कामना की है। उल्लेखनीय है कि प्रवीण सिंह उर्फ राजू दा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके मिलनसार स्वभाव और मृदु भाषी के हर कोई कायल थे। लंबे समय से राजनीति से भी जुड़े थे। भारतीय जनता पार्टी में जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर थे। पार्टी से ज्यादा वे दूसरों के मदद के लिए याद किए जाएंगे। उनमें सबसे बड़ी खूबियां यह थी कि जाति धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए खड़े रहते थे। आर्थिक मदद की बात करें या मरीजों को खून देने की, हमेशा तैयार रहते थे। वहीं शनिवार सुबह तक उनका पार्थिव शरीर पाकुड़ पहुंचने की संभावनाएं हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!