सतनाम सिंह
झारखंड राज्य के लोकप्रिय युवा आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनैतिक षड्यंत्र के तहत प्रर्वतन निदेशालय (ED) द्वारा बयान लेने के नाम पर जिस तरह से परेशान और बदनाम करने की साजिश का प्रयास किया जा रहा है उसके विरोध में आज सर्किट हाउस पुराना डी सी आफिस के समीप से जुलूस निकाला गया जो सड़क मार्ग होते हुए रविंद्र चौक पुराना हॉस्पिटल मोड तक पहुंचा जहां रैली सभा में तब्दील हुई, जुलूस में हेमंत सोरेन जिंदाबाद वीर शिवू जिंदाबाद आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि बार-बार ई डी के द्वारा संमन भेजना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार के इशारे पर आदिवासी मुख्यमंत्री को डराने का काम किया जा रहा है अगर हेमंत सोरेन के द्वारा कुछ भी गलत काम किया गया होता तो आज इ डी बार-बार संमन नहीं भेजती उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देती जब से हेमंत सरकार गद्दी पर बैठी है तब से केंद्र की भाजपा सरकार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं है हेमंत सोरेन हम सभी कार्यकर्ता तुम्हारे साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे।मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम उपाध्यक्ष समाद अली संगठन सचिव महमूद आलम संयुक्त सचिव महमूद जिला संगठन सचिव कुणाल हेमरम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील टुडू युवा सचिव उमर फारूक केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष केंद्रीय समिति सदस्य अमित भगत केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिन हेंब्रम जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृषट मनी हेंब्रम अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे मजदूर मोर्चा सचिव सलाम शेख पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोदीन शेख पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार अमरपारा प्रखंड अध्यक्ष कॉरिनलियस हेंब्रम अमरपाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुल शेख हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसाक अंसारी महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनरूद्दीन मियां सुशीला देवी सभी प्रखंडों के महिला प्रखंड अध्यक्ष दयानंद भगत एवं सचिव सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे






