Search

May 15, 2026 11:06 pm

चोरों के हौसले बुलंद, ताला तोड़ने के बजाय दरवाजा ही उखाड़ ले गए शातिर चोर

उड़ा ले गए हजारों का सामान।

पाकुड़ शहर के कित्ताझोर मोहल्ले में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। इस बार शातिर चोरों ने ताला तोड़ने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि सीधे दीवार से जुड़ा पूरा दरवाजा ही उखाड़ फेंका और घर में दाखिल होकर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।यह वारदात टोटो चालक राजीउल इस्लाम के घर हुई। राजीउल रोज की तरह सुबह काम पर निकले थे। जब वे सुबह करीब 10 बजे थके-हारे घर लौटे, तो मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का मुख्य दरवाजा उखड़ा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।जब मैं घर पहुँचा तो दरवाजा ही गायब था। अंदर जाकर देखा तो जीवन भर की कमाई पर चोरों ने डाका डाल दिया था।

क्या-क्या ले उड़े चोर?

चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगाला और कीमती सामान बटोर ले गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो हजार की नकदी,भारी मात्रा में कांसा के कीमती बर्तन जिसका कुल नुकसान लगभग पचास हजार मूल्य की संपत्ति है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से सुराग जुटाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है, लेकिन किताझोर इलाके में इस तरह की ‘दुस्साहसिक’ चोरी ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। लोगों का कहना है कि अगर चोर दरवाजा उखाड़ने जैसी आवाज वाली हरकत कर के भी फरार हो जा रहे हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

img 20260515 wa00275915672484413081608
img 20260515 wa00264769789117988205971

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!