Search

April 30, 2026 8:23 am

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला: थाना में मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू।

आरोपी के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई, नाबालिग लड़की की बरामदगी के प्रयास तेज,थाना प्रभारी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. उक्त मामले को लेकर नाबालिग लड़की के मामा सिराजुल अंसारी ने थाने में आवेदन देकर एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत किया है. थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 7 सितंबर को उसकी भांजी गांव में ही दोपहर करीब 12 बजे दुकान सामान लाने गई थी. लेकिन शाम तक वह घर लौटकर नहीं आई. काफी खोजबीन करने के दो दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका. इसी दरम्यान जब भांजी का मोबाइल फोन घर पर मिला तो मोबाइल में 9123171240 से कई बार कॉल आया हुआ था. जहां कॉल डिटेल का पता करने पर पता चला कि उक्त नंबर बबलू मिस्त्री जो दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चितरागडिया गांव निवासी हैं, जो वर्तमान में अपने मामा के घर हरिशपुर गांव में घर बनाकर रहता है. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बबलू मिस्त्री इसके कई साल पहले भी दो तीन नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शहर ले जाकर बेचने का काम किया है. इसी तरह मेरी भांजी को भी बहला फुसलाकर भांजी को लेकर चला गया है. शिकायकर्ता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाही व उसकी नाबालिग भांजी को लौटा देने की गुहार लगाई है. इस संबंध में महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि उक्त मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. हर एक बिंदु जांच की जा रही है, जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!