Search

April 27, 2026 7:19 am

नाबालिग को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बजरंग पंडित

रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. वही नाबालिग लड़की की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उसकी पुत्री विगत 15 नंवबर को घर से कुछ दूरी में सीएसपी पैसा निकालने के लिए गई थी. उसके काफी देर बाद पुत्री घर नहीं लौटी. इसके बाद पुत्री को गांव के आसपास व परिजनों के घर खोजबीन की गई. लेकिन पुत्री का पता नहीं चल पाया. वादी सह पीड़िता की मां के लिखित शिकायत के आधार पर थाने में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर उक्त मामले को लेकर रदीपुर पुलिस त्वरित कार्यवाई करते हुए नाबालिग लड़की को ओपी अंतर्गत जयनगरा गांव से बरामद किया. जहां पश्चिम बंगाल के तपना गांव निवासी सुमन माल अपने नाना के घर में नाबालिग लड़की को रखा था. जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!