Search

May 11, 2026 9:07 pm

पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और छिनताई का मामला दर्ज।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के झनागड़िया निवासी असगर अंसारी ने शुक्रवार को गांव के ही पांच लोगों के खिलाप मारपीट व छीनताई करने का मामला दर्ज किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार असगर अंसारी गुरुवार को मस्जिद से नमाज अदा कर घर वापस लौट रहा था कि पूर्व से घात लगा कर बैठे तमिजूद्दीन अंसारी व उनकी पत्नी भानु बीबी,राजू अंसारी, साजु अंसारी व सिराजुद्दीन अंसारी लाठी डंटा व चाकू से वार कर घायल कर दिया है और गले का पांच भर का चेन छीन लिया.
साथ ही एक हजार रुपया भी पोकेट से निकाल लिया है. असगर ने बताया कि घटना के पश्चात वह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज करवाया.जहा चिकित्सको ने बेहतर इलाज हेतु पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.इसलिए मामला दर्ज करने में विलंब हुई. उधर मामला दर्ज कर पुलिस घटना का छानबीन करने जुट गई है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने बताया कि असगर अंसारी के साथ मारपीट हुई है,का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की छानबीन कर घटना सही पाए जाने पर सम्बन्धित व्यक्ति पर करवाई की जाएगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!