Search

May 16, 2026 2:18 am

तीन बदमाशों के द्वारा बंगाल निवासी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

मामला जमीन के लेन देन का बताया जा रहा है।

स्वराज सिंह

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरके पैलेस के समीप तीन बदमाशों के द्वारा बंगाल निवासी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, पश्चिम बंगाल मुराराई के रहने वाले अमित राय ने नगर थाना में अपने लिखित आवेदन में बताया कि उन्हें दिनांक 25 मई 2024 को समय करीब 3:00 बजे दोपहर को लालू भगत द्वारा दूरभाष की माध्यम से किसी कारणवश बहुत जरूरी कार्य बोलकर आरके पैलेस बुलाया गया चुकी वे पूर्व से परिचित थे इस कारण आरके पैलेस पहुंचे,पहुंचने पर लालू भगत,आशीष एवं बदल साह ने उनके साथ मारपीट करना शूरु कर दिया, मार मार कर अचेत कर दिया, जिस कारण आवेदक जमीन पर गिर पड़ा, उन्हीं तीनों बदमाशों द्वारा उनके पॉकेट से ₹5000 छीन लिया गया और सभी ने मिलकर उन्हें जोर जबरदस्ती राजबाड़ी काली मंदिर के पीछे वाले मैदान में ले गए और उन सभी ने सादा स्टांप पेपर पर उनसे हस्ताक्षर कराया और साथ ही यह बोलकर वहां से भगा दिया की जमीन का दलाली करोगे तो जान से मार देंगे। उक्त आवेदक के आलोक में नगर थाना की पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 114 बात 24 दर्ज कर सभी अभियुक्त के विरुद्ध 323,325, 341, 379, 420 ,504 एवं 34 आईपीसी की धारा लगाकर छानबीन में जुट गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!