Search

May 10, 2026 4:51 am

कई लोगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

एस कुमार

महेशपुर थाना अंतर्गत महेशपुर गांव में ही एक व्यक्ति को एकमत होकर लोहे का सब्बल में लेस होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। वही वादी महेशपुर गांव निवासी राजा शेख ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि बिगत 12 मई 2024 दिन के करीब 1 बजे महेशपुर बाजार से अपना घर जा रहा था. जैसे ही घर के पास पहुँचा तो महेशपुर गांव निवासी नईमुद्दीन शेख, तमजिर शेख, कबीर शेख, सोहेल शेख, काजिम शेख ने घेर लिया और बोलने लगा कि इनलोगों का परिवार का मन बहुत बढ़ गया है. गाली गलौज करते हुए कबीर शेख लोहे का सब्बल से जान मारने की नीयत से वादी के सिर पर हमला कर दिया. जिससे वादी का गंभीर रूप से घायल हो गया. वादी को मारता देख वादी के चचेरा भाई नुरसलीम शेख बचाने के लिए आया तो उसे सभी लोगों ने मिलकर मारपीट भी किया. जहां वादी के भाई का दाहिना हाथ समेत अन्य जगहों में गंभीर चोट आ गयी. वही घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण जमा होता देख सभी आरोपी घटना स्थल से भाग निकला. वादी ने बताया कि इलाजरत के कारण थाने में आवेदन देने के विलंब हुआ है. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!