बजरंग पंडित
पाकुडिया थाना क्षेत्र महेशकट्टा सड़क टोला एवं सिहलीबोना गांव में लगे इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर गुरुवार की आधी रात को 16-16 केवीए का दो ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चुरा ले गए जिस कारण दोनों गाँव के सेकंडों परिवारों के घरों में पूरी तरह से अंधेरा छा गया है । जानकारी देते हुए दोनों गांवों के दर्जनों युवकों ने बताया कि गुरुवार की रात को बिजली नहीं था और गाँव के सभी लोग गहरी निद्रा में थे लगभग अनुमानित उसी वक्त किसी अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उड़ा ले गए । उन्होंने बताया कि दोनों ग्रामीणों के द्वारा अलग-अलग पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से ये माँग की गयी है कि अविलंब गाँव में नया ट्रांसफार्मर लगाते हुए चोरो को चिन्हित कर उन्हें पकड़ा जाए।





