सानू कुमार
Also Read: शहरकोल में युवक चार दिनों से लापता, परिजनों ने खदान में डूबने की जतायी आशंका, नहीं मिला सुराग।
महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार भवन में मंगलवार को चिकित्सा कालाजार प्रसव गृह कार्य गतिविधि,आगामी योजना प्रभारी डाॅ. सुनिल कुमार किस्कू के अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मी के साथ समीझा बैठक किया। बैठक में कालाजार प्रसव गृह कार्य गतिविधि,आगामी योजना पर चर्चा के अलावे किये जा रहे कार्य गतिविधि की समीझा की । बैठक में चिकित्सा प्रभारी श्री किस्कू ने सभी कर्मी को कडे निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी वगैर छुट्टी के अचानक गायब हो जाते है ऐसे कर्मी सुधर जाय अन्यथा वगैर स्पष्टीकरण दिये ही वेतन काटी जाएगी । मौके पर शैलेश कुमार मनीश कुमार, डाॅ. अंजनी भगत , जोतिश पासवान , राजेश रंजन , समेत कई सीएचओ, एएनएम, जीएनएम उपस्थित थे।




