Search

May 10, 2026 2:27 am

भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को सर्व धर्म प्रार्थना के साथ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के पांच उच्च विद्यालयों के कुल 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षणार्थी को जिला संगठन आयुक्त स्काउट उमाशंकर सिंह के द्वारा शारीरिक, मानसिक, नैतिक गुणों से तैयार रहकर अपना परिवार, समाज, राज्य ,देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया,साथ ही प्रार्थना , झंडोत्तोलन के नियम, टोली विधि गाठ,खोज के चिन्ह, सीटी संकेत, कंपास, फ्लैग सेरेमनी इत्यादि के बारे में जानकारी दिया गया । प्रशिक्षण में उन्होंने बताया कि आपदा की घड़ी में जैसे आग लगने, बाढ़ ,भूकंप , सड़क दुर्घटना, लू लगना, ठंड लगना इत्यादि घटनाएं होती रहती है उस विकट परिस्थिति में राहत एवं बचाव कार्य कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी गई । यदि गैस पर खाना बनाते हैं तो खाना बनाने के बाद रेगुलेटर को अच्छी तरह से बंद कर दें, सार्वजनिक स्थानों, ट्रेन एवं बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलें, लू लगने पर ओआरएस घोल का उपयोग अवश्य करें, हीट स्ट्रोक के बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं एवं तापमान के अनुसार घर से बाहर निकलें। इस अवसर पर बीडीओ साइमन मरांडी एवं प्रधानाध्यापिका प्रमिला टुडू ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को भारत स्काउट और गाइड की ओर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया और कहा कि ये सांस्था बच्चो में अनुशासन और देश भक्ति की पाठ पढ़ाती और आदर्श नागरिक बनाती है जो हर कोई के लिए जरूरी है।

img 20240726 wa00045195880917068139996

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!