Search

July 17, 2026 8:32 pm

संकीर्तन को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन को लेकर मंगलवार को गोपालपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उधर डांगापाड़ा में भी विशाल संकीर्तन की आयोजन की गई है। कलश यात्रा में सेकड़ो की संख्या में कन्याओ ने भाग लिया। जहां पुरोहित की उपस्थिति में कन्याओ ने परगला नदी में जल भरकर नगर परिक्रमा किया। जहां भगवा ध्वज थामे श्रधालुओ ने जयकारा लगाया। इसमे वैष्णव धर्मालंबियों ने परम्परागत रूप से खोल बजाते हुए संकीर्तन भी किया। आयोजक कमिटी के अनुसार शाम को गौर मन्दिर प्रांगण में अधिवास होगी व राधा गोविंद लीला कीर्तन की प्रस्तुति होगी। इसमे संकीर्तन दल आलोक चक्रवर्ती दुमका , बेबी बसाक दिनाजपुर , आरती दास मालदा आदि के द्वारा श्रीकृष्ण लीला कीर्तन की मंचन किया जाएगा। उधर डांगापाड़ा मोयराटोला में भी 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन की आयोजन बीते सोमवार शाम से प्रारम्भ की गई है। जिसमे बंगाल के तत्व सम्राट प्रदीप पाल , लक्खी प्रिया सिउड़ी बंगाल , जर्मन पण्डित साहेबगंज सहित अन्य कई संकीर्तन दल भाग ले रहा है। इसको लेकर भव्य रूप से आटन भी सजाया गया है। जहां पुजारी प्रबोध दास के द्वारा नियमित पूजा अर्चना की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!