एस कुमार
झारखंड के पुलिस एसोसिएशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू शनिवार को महेशपुर पहुंचे. जहां आदिवासी युवाओं व ग्रामीणों ने उनका महेशपुर अंबेडकर चौक में पुष्प गुच्छ, माला पहनाकर एवं आदिवासी परंपरागत तरीके से स्वागत किया. वही पुलिस एसोसिएशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे महेशपुर थाना पहुंचे. जहां महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू को पुष्प गुच्छ देखकर एवं शोल ओढाकर उन्हें स्वागत किया. राहुल कुमार मुर्मू ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए. साथ हीं महेशपुर ग्वालपाड़ा गांव निवासी सुरजीत यादव जो साहिबगंज जिले में सिपाही के पदस्थापित थे. जिनका मृत्यु बीते कुछ माह पहले हो गई थी. जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने मृतक सिपाही सुरजीत यादव के परिवार से भी मिलकर उन्हें ढांढस बधाया और हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही. मौके पर थाने के एसआई दीपक कुमार, एएसआई रोहित भंडारी, फ्रांसिस हेंब्रम, सचीदा मरांडी, अरुण मरांडी, राज सहित दर्जनों युवा मौजूद थे.





