Search

July 31, 2026 11:19 pm

अखिल भारतीय तेली महासभा की प्रखंड कार्यकारिणी गठित, कुमार शान्तनु निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पाकुड़ में अखिल भारतीय तेली महासभा की तृतीय बैठक बड़ी अलीगंज में आयोजित हुई। बानेश्वर साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। समाज के संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक विकास को गति देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक अनिल साह एवं अशोक कुमार साह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसमें कुमार शान्तनु को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं दिनेश साहा को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार साहा को महामंत्री, अजय कुमार साहा को प्रखंड सचिव, कालीचरण साहा को मीडिया प्रभारी तथा कृष्णा कुमार साहा एवं हुकुमचंद साहा को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने तैलिक समाज को एकजुट कर सामाजिक उत्थान एवं चहुंमुखी विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में नगर कमेटी के गठन की तैयारियों और समाज के विशिष्ट लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा की अगली बैठक 13 अगस्त को बैंक कॉलोनी में आयोजित की जाएगी।

img 20260731 wa00379043481323287457319
img 20260731 wa00348422888384606864375

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!