Search

May 6, 2026 11:36 pm

लेस्लीगंज प्रखण्ड के जामुनडीह पंचायत के ग्राम राजपुर में भक्ति का महासंगम।


माँ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ से गूंजेगा पूरा क्षेत्र – रविन्द्र पाण्डेय जी महाराज


संजय कुमार
पांकी/पलामू
पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत जामुनडीह पंचायत के ग्राम राजपुर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलने वाला है। यहाँ माँ दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सह पाँच दिवसीय भव्य शतचंडी महायज्ञ की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। पूरे गांव में भक्ति का वातावरण बन चुका है और श्रद्धालु दिन-रात इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया भोला नाथ साव ने बताया कि यह महायज्ञ पूरे क्षेत्र के लिए धार्मिक जागरण और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं, वहीं धन संग्रह का कार्य भी तेजी से जारी है।
14 मई को जल यात्रा, मंडप पूजन प्रवेश, जलाधिवास
15 मई को अनाधिवास
16 मई को फलाधिवास, शक्कराधिवास, घृताधिवास, महास्नान एवं नगर भ्रमण
17 मई को माँ दुर्गा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
18 मई दिन गुरुवार को हवन पूर्णाहुति, भंडारा एवं संतों की विदाई के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
इस पावन अनुष्ठान का संचालन अयोध्या के पूज्य श्री-श्री 1008 श्री नित्व गोपाल दास जी महाराज एवं ब्रह्मऋषि 108 महंत रविन्द्र पाण्डेय जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
मौके पर रविन्द्र पाण्डेय जी महाराज नें कहा की
जहाँ श्रद्धा है, वहाँ शक्ति है, और जहाँ शक्ति है, वहीं माँ दुर्गा का वास है।
यह महायज्ञ न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और आध्यात्मिक भक्ति का संदेश भी देता है। माँ दुर्गा की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

पूरे राजपुर गांव में उत्सव जैसा माहौल है और यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक यादगार अध्याय बनेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!