बजरंग पंडित
कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर परिसर में बुधवार को 18 वीं.वैज्ञानिक सलाहाकार समिति की बैठक क्षेत्रिय कृषि अनुसंधान केंद्र दुमका डाॅ. राकेश कुमार के अध्यक्षता में किया गया. बैठक का शुभारंभ डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. बैठक में कृषि एवं उनसे सबंधित विषयों पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा पिछले एक वर्ष में किसान हित में कार्य का समीझा क्रिया कलाप की प्रगति, प्रशिक्षण, प्रदर्शन के परिणाम पर चर्चा की गई. वही आगामी वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए कार्य योजना, कृषकों को प्रशिक्षण एवं कार्ययोजना का संपुष्टि की गई.





