पाकुड़िया (पाकुड़) भारतीय जनता पार्टी पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष बिटिया मुर्मू कि अध्यक्षता में पाकुड़िया भाजपा कार्यलय में एक विशेष बैठक आयोजित हुआ ,जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तयारी हेतु पाकुड़िया मंडल के सभी शक्ति केंद्र के सभी बूथ पर भारतीय जनता पार्टी कमल फूल को जीतने का संकल्प के साथ संगठन का कार्य को अपने अपने बूथ पर बूथ सशक्त करने को मूल मंत्र के साथ मोदी जी को एक बार फिर मोदी सरकार को बनाने का काम मातृ शक्ति अपने अपने बूथ पर जा कर बूथ मजबूत करने का काम करेगे ,मेरा बूथ सबसे मजबूत । उपस्थित सभी महिलाओं को पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया । बैठक में मुख्य रूप से महेशपुर विधानसभा संयोजक मिस्त्री सोरेन , मंडल अध्यक्ष विजय भगत , हिरदयानंद भगत , एलियन हांसदा , गोपाल राय , मुखिया अनिता सोरेन , एलिजाबेथ मुर्मू , जलेसुरी मुर्मू , ललिता मरांडी सहित अन्य मौजूद थे ।






