Search

October 4, 2026 10:28 am

नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारी को लेकर बैठक का किया गया आयोजन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के लेटबाड़ी बलरामपुर स्कूल प्रांगण में मार्च मे होने वाला नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की तैयारी को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम प्रधान पगाना हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उप मुखिया भोला हेम्ब्रम एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि अनूप मंडल बैठक में शामिल हुए!समिती के अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने बताया कि इस बार श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी के साथ की जा रही है। कथा में प्रेमियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं बैठक में प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम में कोई त्रुटि न होने पाये। सभी उपस्थित जनों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस मौके पर हरेन्द्र साहा,बिपिन साहा,दानी नाथ मंडल,गणेश मंडल,परशुराम साहा,मनसा माल,अनादि मंडल,अरविंद मंडल,उत्तम साहा,राकेश साहा,बबलू राय,रवि कुमार साहा,लखन हेम्ब्रम,अजय साहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!