एस कुमार
महेशपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई. बैठक में उप प्रमुख नसीमा खातून, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिन्हा शामिल रहे. वही बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यो को सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही योजना चयन कर जल्द से जल्द सूची कार्यालय में जमा करने का कहा गया. और क्षेत्र के विकास योजना को लेकर चर्चा की गई. बैठक में सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सीडीपीओ सावित्री देवी, सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु, कलाम अंसारी, अब्दुल वहाब अंसारी, डॉ. कलीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.





