प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्थानीय ग्रामीण गणमान्य लोग बैठक में पहुँचकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपील की एवं कहा कि होली रंगों का त्योहार है इसे हम सभी को आपसी भाईचारा व हर्षोउल्लास के साथ मनाए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ही अचारसंहिता का नियम को मानते हुए चलना है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देना।होली पर्व को सभी वर्ग के लोग मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । वही थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा की ध्यान रहे सोशल मीडिया में किसी भी समुदाय व धर्म को ठेस पहुचाने वाली खबर को पोस्ट नही करें। अंत मे सबो को मिठाईया खिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मौके पर एसआई सुर्य कुमार राम, एएसआई हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, अनवर अंसारी, सिलभान किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





