Search

April 27, 2026 3:18 am

ट्रक की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति।

बेहतर इलाज के लिए भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप शुक्रवार देर शाम को एक 35 वर्षीय व्यक्ति धान लदा ट्रक के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सीलमपुर से महेशपुर के रास्ते धान लदा ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 41 के 0590 पश्चिम बंगाल की और जा रहा था. इसी दरम्यान अंबेडकर चौक के समीप थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी साहेबजन सोरेन ट्रक के चपेट में आ गया. और गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर घटना की सूचना महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित को मिलते ही थाने के एएसआई शिवशंकर भगत के साथ मिलकर घटना स्थल पहुँचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुँचाया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!