Search

April 27, 2026 12:27 pm

एक दीया शहीदों के नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

दीपावली के अवसर पर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीदे-आजम-भगत सिंह की प्रतिमा स्थल के पास अभाविप की ओर से नगर मंत्री जीत साहा के नेतृत्व में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में दीया लेकर शहीद जवानों की शहादत को स्मरण कर नमन की. वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल मिश्रा ने बताया कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर शहीद सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. दीपावली पर शहीद जवानों की याद में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी शहादत को स्मरण कर उन्हें नमन की गयी. मौके पर अभाविप केजिला संयोजक गुंजन तिवारी, बिक्की राय, अनिकेत सिंह, राकेश कुमार, आकाश मंडल, परेश घोष, सौरव भगत, गौरव तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!