Search

May 10, 2026 1:51 am

वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण को लेकर सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई।

बजरंग पंडित

सदर प्रखंड पाकुड़ के ग्रामीण क्षेत्र में वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण को लेकर शुक्रवार को सदर प्रखंड पाकुड़ के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रवार वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण की समीक्षा की गयी और शेष बचे मतदाता सूची वितरण कार्य को आज तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम मे ऐसे क्षेत्र जहां वितरण प्रतिशत अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश संबंधित बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को दिया। मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, बीपीओ अजीत टुडु, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!